हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ दुकान के आगे ...

    दुकान के आगे मिली थड़ी या रेहड़ी तो दुकानदार पर होगी कार्रवाई

    पार्किंग के बाहर वाहन खड़ा मिला तो भरना होगा जुर्माना

    गुरूग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सैक्टर-23 की मार्किट में दुकानों के सामने रेहड़ी या फड़ी लगाने संबंधी अतिक्रमण को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने फिलहाल हटवा दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दुकानों के सामने रेहड़ी या फड़ी लगी मिली तो संबंधित दुकानदार की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सीएम रविवार को गुरूग्राम के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद् हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उनके सामने 19 शिकायतें अथवा समस्याएं रखी गई थी जिनमें से सभी पक्षकारों को सुनने के बाद उन्होंने 16 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया।

    बैठक में रखे गए एजेंडे के बाद मुख्यमंत्री ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्यों की भी जनहित संबंधी शिकायतें सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही सैक्टर में वाहनों की पार्किंग उपयुक्त स्थानों पर नहीं किए जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम नगर निगम ‘मार्किंग फार पार्किंग’ की नई पहल चलाएगा, जिसके तहत वाहनों के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की जाएगी और उसके अलावा अन्यत्र स्थान पर वाहन खड़े मिले तो जुर्माना होगा। नगर निगम गुरूग्राम ने वाहनों की पार्किंग के लिए 15 हजार बॉक्स (मार्किंग) बनाने के लिए स्थानों की पहचान कर ली है।

    प्रदूषण फैलाने वाली 2 ईकाइयां की गई बंद

    बैठक में प्रदूषण के संबंधित दो शिकायत रखी गई थी, जिसमें राजेन्द्रा पार्क के एफ और जी ब्लॉक में रबर जलने की बदबू से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था और उससे आँखों में जलन भी हो रही थी। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। पंरतु शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उन्हें धमकी मिल रही है।

    इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सादे कपड़ों में वहां पर पुलिस तैनात करें और धमकी देने आने वाले व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्यवाही करें। इसी प्रकार के आदेश सैक्टर-10 के पास स्थित अमर कॉलोनी में चलाई जा रही अनाधिकृत रबर कंपनी के खिलाफ दिए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस कंपनी को भी बंद कर दिया गया है।

    विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

    बैठक में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से संबंधित शिकायत रखी गई थी, जिसका निपटारा करते हुए मुख्यमंत्री ने मंडल स्तर पर गठित विजिलेंस के एसपी को यह मामला सौंपते हुए इसकी चैकिंग करके एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए और कहा कि उसके बाद उसी हिसाब से आगे की कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने क्वालिटी एश्योरेंस अथोरिटी बना दी है। यह अथोरिटी विकास कार्यों की गुणवत्ता नियमित रूप से चैक करेगी।

    पब्लिक को भी एक पोर्टल पर शिकायत भेजने का आॅप्शन दिया जाएगा, जिसमें पब्लिक का कोई भी व्यक्ति विकास कार्य की गुणवत्ता को लेकर भ्रष्टाचार के बारे में भी शिकायत भेज सकेगा। उसके बाद उस शिकायत की जांच मंडल स्तर पर गठित विजिलेंस की टीम करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 मंडलों पर विजिलेंस ब्यूरो की ईकाई गठित की गई हैं। संदर्भित शिकायत में सैक्टर-10 में एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल से ओम चौंक तक बनाए गए बरसाती नाले तथा सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे।

    सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश

    शहर के सैक्टर-45 में अतिक्रमण हटाने का मामला भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया, जिसमें संपदा अधिकारी संजीव सिंगला ने बताया कि द् रॉयल रेजीडेंसी नामक रिहायशी सोसायटी के आस पास से अतिक्रमण हटा दिया गया है और उस स्थान पर पार्क विकसित करने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोर्ट के स्टे वाली जगह को छोड़कर पूरे क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाएं। इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सोसायटी के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी विंग द्वारा पार्क बनाने की स्कीम बनी थी, लेकिन वह लागू नहीं हुई और अब वहां पर झुग्गी झोपड़ियां डाल दी गर्इं, जिनकी वजह से आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं।

    सैक्टर-29 के महाराणा प्रताप लेजरवैली पार्क के दिन बहुरेंगे

    बैठक में गुरूग्राम के सैक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप लेजरवैली पार्क में खराब पड़े म्यूजिकल फाउंटेन तथा स्वच्छता का मामला पुन: रखा गया था। इस मामले में गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के एडिशनल सीईओ सुभाष यादव ने बताया कि पार्क की सफाई नियमित रूप से हो रही है और म्युजिकल फांउटेन को ठीक करवाने के लिए एस्टीमेट आदि तैयार किया गया था, लेकिन इस बीच 23 अगस्त को पार्क के रख रखाव, सफाई तथा म्युजिकल फाउंटेन आदि के लिए ह्यूडई कंपनी से एमओयू हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here