Symptoms of Veins Blockage: शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान ब्लॉक हो सकती हैं नसें, बिना देरी किए डॉक्टर से ले सलाह

Symptoms of Veins Blockage
Symptoms of Veins Blockage नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें क्यों बंद हो जाती हैं नसें

Symptoms of Veins Blockage: आजकल के गलत रहन-सहन और गलत खानपान के कारण लोग कई तरह की हेल्थ प्रोब्लम्स के शिकार हो रहे हैं, इन्हीं में से एक है नसों में ब्लॉकेज की समस्या…. दरअसल नसों का काम शरीर के सभी अंगों तक खून और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाना होता है, ऐसे में अगर नसों में किसी तरह की परेशानी आ जाए, तो शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। आपको बता दें कि खराब खानपान, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एक्सरसाइज न करने और स्मोकिंग के कारण नसों के ब्लॉक होने की समस्या हो सकती हैं। वहीं नसों के कामकाज में रुकावट आने के कारण शरीर में ब्लड़ सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है, और इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता हैं। नसों में ब्लॉकेज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं, अगर सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू किया जाए तो खतरे को टाला जा सकता हैं। तो चलिए आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे लक्षणों के बारें बताएंगे जो इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपकी नसें ब्लॉक हो गई हैं।

Mopping Tips: पानी में ये चीजें मिलाकर पोछा लगाएं, मच्छर होंगे छूमंतर!

नसें ब्लॉक होने के लक्षण | Symptoms of Veins Blockage

सीने में दर्द की समस्या:- अगर आपको अक्सर सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता हैं, तो यह नसों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है, यह दर्द आराम करने से कम हो सकता हैं, लेकिन आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलह लेने की जरूरत हैं।

थकान महसूस होना:- अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको हर वक्त थकान सी महसूस होती हैं, तो यह नसें ब्लॉक होने का संकेत हो सकता हैं। अगर आप थोड़ा सा काम करके ही थक जाते हैं या फिर आपको कमजोरी महसूस होती हैं, तो आपको एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवा लेना चाहिए। Symptoms of Veins Blockage

Dubai Gold Price: दुबई में क्यों मिलता है इतना सस्ता सोना? जानें इसके पीछे की सच्चाई

सांस लेने में होती है तकलीफ:- नसों में ब्लॉकेज होने पर अक्सर सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती हैं, जब ब्लड़ फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता हैं, तो शरीर में आॅक्सीजन की कमी हो जाती हैं, इसके कारण सांस लेने में तकलीफ होती हैं, इस तरह की परेशानी महसूस होने पर आपको तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

हाथ-पैर ठंडे होना:- सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होना सामान्य बात हैं, लेकिन अगर आपके हाथ पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह नसों में ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता हैं, कई लोगों की नसों में ब्लॉकेज के कारण हाथ पैरों में दर्द और सूजन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवा लेनी चाहिए।

Moongdal Sprouts Benefits: सुबह खाली पेट करें अंकुरित मूंग का सेवन, ऊर्जा से भरपूर गुजरेगा पूरा दिन

चक्कर आने की समस्या:- बार-बार चक्कर आना भी नसें ब्लॉक होने का लक्षण हो सकता हैं, वहीं अगर आपको चक्कर के साथ बेहोशी आती हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, यह आपके दिल के लिए अच्छा संकेत नहीं है

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी ईलाज का विकल्प नहीं है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here