हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    पाक में बवाल जारी, इमरान खान को 8 दिन की रिमांड

    Imran-Khan
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान प्रोफाइल फोटो

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के परिसर से गिरफ्तार किए जाने के ठीक एक दिन बाद राजधानी पुलिस ने बुधवार को पार्टी महासचिव असद उमर को भी उसी स्थान से गिरफ्तार किया। इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक पार्टी महासचिव उमर पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में हिरासत में ले लिया।

    यह भी पढ़ें:– नूंह में 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, देश के 28000 केस सुलझे

    वहीं वहीं कोर्ट लगाई गई और उनकी न्यायिक हिरासत पर सुनवाई हुई। जांच एजेंसी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने इमरान की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने इमरान खान को 8 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।

    क्या है मामला

    पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने उमर की गिरफ्तारी के वीडियो साझा किए, जिसमें कई पुलिसकर्मी उसे घेरे हुए थे और एक पुलिस वैन की ओर उमर को घसीटते हुए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी महासचिव उमर की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई नेता शिरीन मजारी ने कहा कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट ‘पीटीआई नेताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार करने के लिए आधार’ बन गया है। सुश्री मजारी ने कहा, ‘इससे फासीवाद की पुष्टि होती है।

    उन्हें आतंकवादी नहीं मिल सकते, लेकिन पीटीआई नेताओं अब आतंकवादी बताया जा रहा हैं? यह निंदनीय है। पीटीआई नेता एवं अधिवक्ता बाबर अवान ने दावा किया कि उमर की गिरफ्तारी गैर कानूनी ढंग से की गयी है उन्हें सिंध हाई कोर्ट द्वारा सुरक्षात्मक जमानत मंजूर की गयी थी। इस्लामाबाद में आज मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ता अवान ने कहा,ह्ल एसएचसी ने उन्हें स्पष्ट रूप से सुरक्षात्मक जमानत मंजूर की थी और यहां तक कि अन्य मामलों में भी वह जमानत पर थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here