हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल India Banglad...

    India Bangladesh Match: बांग्लादेश 150 पर ढेर, भारत ने बनाई विशाल बढ़त

    India Bangladesh

    चटगांव (एजेंसी)। भारत ने कुलदीप यादव (17/4) और मोहम्मद सिराज (14/3) की शानदार गेंदबाजी की मदद से पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को बांग्लादेश 150 रनों पर सिमट । पहली पारी में 404 रन बनाने के बाद भारत विशाल बढ़त हासिल करने की ओर अग्रसर है, जबकि बंगलादेश को फॉलो-आॅन के खतरे से बचने के लिये 71 रन और बनाने हैं। वहीं समाचार लिखे जाने तक भारत दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 16 रन बना लिए है।

    बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही

    भारत के 404 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और मोहम्मद सिराज ने नजमुल हसन शान्तो को पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। सिराज ने इसके अलावा लिटन दास (24) और जाकिर हसन (20) का विकेट लिया। बांग्लादेश के ऊपरी क्रम के पवेलियन लौटने के बाद मुश्फिकुर रहीम (28) टीम को संभालने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कुलदीप ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। कुलदीप ने इसके अलावा शाकिब अल हसन, नूरुल हसन और तैजुल इस्लाम को भी आउट किया।

    अय्यर ने 192 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके जड़े

    दिन का खेल खत्म होने पर मेहदी हसन मिराज (16 नाबाद) और इबादत हुसैन (13 नाबाद) विकेट पर मौजूद हैं, जबकि बंगलादेश पर फॉलो-आॅन का खतरा मंडरा है। इससे पूर्व, भारत ने दूसरे दिन की शुरूआत 278/6 के स्कोर से की, जबकि अय्यर अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ 18 रन दूर थे। अय्यर को 85 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला जब लिटन दास ने इबादत हुसैन की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। बंगलादेश के लिये हालांकि यह ज्यादा नुकसानदायक साबित नहीं हुआ और इबादत ने अय्यर को 86 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अय्यर ने 192 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके जड़े।

    दिन का पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप ने भारतीय पारी संभाल ली। दोनों ने आठवें विकेट के लिये 92 रन की साझेदारी करके भारत को 400 रन के करीब पहुंचा दिया। अश्विन ने 113 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 58 रन बनाये, जबकि कुलदीप ने 114 गेंदें खेलकर पांच चौकों के साथ 40 रन का योगदान दिया। तैजुल इस्लाम (133/4) ने कुलदीप का विकेट लिया, जबकि मेहदी हसन मिराज (112/4) ने अश्विन और सिराज को आउट करके भारत की पारी 404 रन पर समेट दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here