हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कोरोना से जंग...

    कोरोना से जंग जीतता भारत: 201 दिन बाद 20 हजार से नीचे आए कोरोना के नए मामले

    coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 18795 नये मामले दर्ज किये गए, जो संक्रमण के दैनिक मामलों के हिसाब से 201 दिन में सबसे कम है। इस बीच देश में सोमवार को 01 करोड़ 02 लाख 22 हजार 525 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 87 करोड़ 07 लाख 08 हजार 636 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,795 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 37 लाख 57 हजार 481 हो गया है। इसी दौरान 26,030 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 29 लाख 58 हजार 002 हो गई है। सक्रिय मामले 7414 घटकर दो लाख 92 हजार 206 हो गये हैं। वहीं 179 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,47,373 हो गया है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    केरल अभी देश में पहले स्थान पर

    देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.81 प्रतिशत हो गई है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.87 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां 6122 सक्रिय मामले घटे हैं जिससे इनकी संख्या अब 157733 रह गयी है। वहीं 17763 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4459193 हो गयी है। इसी अवधि में सर्वाधिक 58 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24661 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 32 घटकर 41396 रह गये हैं जबकि 32 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 138902 हो गई है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 6364027 हो गई है।

    Corona Vaccine for Children

    पांचवीं बार लगे एक करोड़ से अधिक कोविड टीके

    देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत एक करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। यह पांचवीं बार है, जब एक दिन में एक करोड से अधिक टीके दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि देश में अभी तक 87.07 करोड़ कोविड के लगाए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 1,02,22,525 टीके दिये गये हैं। इसके साथ ही अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 87,07,08,636 टीके लगायें जा चुके हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि कोविड संक्रमण में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 हजार 795 नए मामले सामने आए हैं। यह कुल संक्रमित मामला का महज 0.87 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से यह सबसे कम संक्रमण दर है। देश में 2,92,206 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 97.81 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 26,030 रोगी स्वस्थ हुए है। अभी तक देश में 3,29,58,002 कोविड रोगी स्वस्थ हो गये हैं और 56.57 करोड़ अब तक किए गए कुल कोविड जांच की गयी हैं।

    हिमाचल में कोरोना के 209 नये मामले, कोई मौत नहीं

    हिमाचल प्रदेश में गत 24 घंटों में कोरोना के 209 नए मामले आए और 225 मरीज ठीक हुये। वहीं कोरोना के कारण राज्य में किसी मौत की सूचना नहीं है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि बिलासपुर जिले 20, चम्बा दो, हमीरपुर 49. कांगड़ा 39, किन्नौर 13, कुल्लू पांच, मंडी 36, शिमला 14, सिरमौर तीन, सोलन 24 और ऊना से कोरोना के आज तीन मामले आये।

    इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 218523 हो गया है। इसमें से 1730 मामले सक्रिय हैं और अब तक 3635 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 213124 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। राज्य में कांगड़ा जिले में कोरोना से 1083, शिमला 633, बिलासपुर 85, चम्बा 159, हमीरपुर 274, किन्नौर 38, कुल्लू 158, लाहौल स्पीति 18, मंडी 432, सिरमौर 211, सोलन 314 और उना में 248 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।