हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home फीचर्स क्यों बहती है...

    क्यों बहती है भारत की यह नदी उल्टी, वजह नहीं जानेंगे आप ? जानकर हैरान रह जाएंगे !

    Johilla River

    भारत देश एक ऐसा गौरवशाली देश जिसका इतिहास हमेशा गौरवान्वित करता है। (River) इस देश की ज्यादातर नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, दूसरी ओर नर्मदा नदी अपनी धारा के विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में जा कर गिरती है।

    यह भी पढ़ें:– भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश: मुर्मू

    गौरतलब है कि भारत नदियों का देश है। यहां दुनिया की कई बड़ी और पवित्र नदियां बहती हैं। समाज के विकास में नदियों का बहुत महत्व होता है। हालांकि, भारत की नदियों में एक खास बात यह है कि यहां की सभी नदियां अनुशासन का परिचय देती हुई एक ही दिशा में बहती हैं। गंगा से लेकर जुमना तक आप किसी भी नदी के बहाव को देखें तो वह पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर ही बहती हुई दिखाई देगी। लेकिन अगर हम कहें कि इसी भारत में एक ऐसी नदी है जो अपने बहाव से विपरीत अर्थात उल्टी बहती है तो आप क्या कहेंगे। आइए जानते हैं उसी नदी के बारे में:-

    उल्टी बहने वाली नदी

    यहां आपको बताना चाहेंगे कि अपनी धारा के विपरीत बहने वाली नदी का नाम नर्मदा है, जहां देश की ज्यादातर नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, वहीं नर्मदा नदी अपनी धारा के विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में जा कर गिरती है। नर्मदा नदी भारत के दो बड़े राज्यों गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी है।

    उल्टा बहने की क्या है वजह

    जहां सभी नदियां अपनी दिशा की ओर बहती है वहीं गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी नर्मदा के धारा के विपरीत बहने के पीछे की मुख्य वजह है रिफ्ट वैली। रिफ्ट वैली का मतलब होता है नदी का बहाव जिस दिशा में होता है, उसका ढलान उसके विपरीत दिशा में हो, इसी ढलान की वजह से नर्मदा नदी का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर है, यह नदी मैखल पर्वत के अमरकंटक के शिखर से निकलती है।

    पौराणिक कहानी क्या कहती है

    नर्मदा नदी के उल्टा बहने के पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कहानी भी है। कहते हैं कि River) नर्मदा नदी का विवाह सोनभद्र से तय हुआ था, लेकिन नर्मदा की सहेली जोहिला के कारण दोनों के बीच दूरियां आ गईं और इससे क्रोधित हो कर नर्मदा ने आजीवन कुंवारी रहने का फैसला किया और धारा के विपरीत बहने का निर्णय लिया। तब से लेकर आज तक नर्मदा नदी दिशा के विपरीट बहती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here