हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways News: चीन सीमा तक पहुंचेगी भारतीय रेल, बिलासपुर–मनाली–लेह रेललाइन से बढ़ेगी सेना की ताकत

    Indian Railways News
    सांकेतिक फोटो

    अनु सैनी। New Rail Line : भारत अपनी सामरिक और परिवहन क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ी रेलवे परियोजना पर काम कर रहा है। भारतीय रेलवे की योजना बिलासपुर, मनाली और लेह को जोड़ने वाली नई रेललाइन बनाने की है, जो आगे चलकर चीन सीमा के करीब तक पहुंच सकेगी। लगभग 489 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। Indian Railways News

    इस रेललाइन को रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके निर्माण से लद्दाख क्षेत्र तक पहुंच पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी। खासतौर पर सेना के लिए यह रेलमार्ग काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि इससे सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों और सैन्य सामग्री की आपूर्ति तेजी से हो सकेगी।

    इस परियोजना की एक खास बात यह भी है कि पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इसमें करीब 270 किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कई बड़े पुल भी बनाए जाने की योजना है, जिससे ट्रेनें ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भी आसानी से चल सकें।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह रेललाइन न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा देगी। मनाली और लद्दाख जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल सुविधा मिलने से यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। साथ ही इससे हिमालयी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। Indian Railways News

    यह भी पढ़ें:– Theft News: रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले भतीजे सहित 2 गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद