हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home खेल India Austral...

    India Australia Hockey Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान!

    India Australia Hockey Tour
    India Australia Hockey Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान!

    Asia Cup Hockey 2025: नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 24 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में आयोजित होगा और इसका उद्देश्य 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में शुरू होने वाले एशिया कप से पहले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना है। यह एशिया कप आगामी विश्व कप क्वालीफायर के रूप में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम की कमान अनुभवी ड्रैग फ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में सौंपी गई है। टीम 8 अगस्त को बेंगलुरु से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। India Australia Hockey Tour

    गोलकीपर के रूप में कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा टीम का हिस्सा होंगे। डिफेंस लाइन में सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप जेस, जुगराज सिंह और पूवन्ना सीबी शामिल हैं। पूवन्ना टीम के लिए एक नया चेहरा हैं। मिडफील्ड में राजिंदर सिंह को पहली बार शामिल किया गया है, जिनकी तुलना पूर्व कप्तान सरदार सिंह से की जाती है। उनके साथ राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम और विष्णु कांत सिंह मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे। फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्थी और आदित्य लालगे शामिल हैं।

    मुख्य कोच का बयान

    टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने इस दौरे को एशिया कप की तैयारी का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा: “पर्थ दौरा हमें तकनीकी और शारीरिक प्रदर्शन को निखारने का अवसर देगा। यह दौरा खिलाड़ियों के संयोजन, रणनीति और दबाव की स्थिति में प्रदर्शन की जांच के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा। हमने कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को परख सकें।”

    टीम सूची (वर्गानुसार):

    गोलकीपर:

    कृष्ण बी पाठक

    सूरज करकेरा

    डिफेंडर:

    हरमनप्रीत सिंह (कप्तान)

    सुमित

    जरमनप्रीत सिंह

    संजय

    अमित रोहिदास

    नीलम संजीप जेस

    जुगराज सिंह

    पूवन्ना सीबी

    मिडफील्डर:

    राजिंदर सिंह

    राज कुमार पाल

    हार्दिक सिंह

    मनप्रीत सिंह

    विवेक सागर प्रसाद

    रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम

    विष्णु कांत सिंह

    फॉरवर्ड:

    मनदीप सिंह

    शिलानंद लाकड़ा

    अभिषेक

    सुखजीत सिंह

    दिलप्रीत सिंह

    सेल्वम कार्थी

    आदित्य लालगे

    Venkatesh Prasad Biography: इस भारतीय तेज गेंदबाज ने कर दी थी पाकिस्तानी कप्तान की बोलती बंद