हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल सुल्तान जोहोर...

    सुल्तान जोहोर कप के लिए भारतीय टीम घोषित

    India, Defeated, Argentina, Women Hockey World League, Match

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हॉकी इंडिया ने मलेशिया में होने वाले आगामी सुल्तान जौहर कप 2022 के लिये 18-सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा शनिवार को की। सुल्तान जौहर कप 2019 की उपविजेता भारतीय टीम 22 अक्टूबर को शुरू होने वाले टूनार्मेंट में आॅस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, मेजबान मलेशिया और गत चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन का सामना करेगी। भारतीय युवाओं की कमान उत्तम सिंह संभालेंगे।

    उत्तम सिंह जूनियर विश्व कप 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि एशिया कप 2022 में उन्होंने सीनियर टीम में पदार्पण किया था। बॉबी सिंह धामी को टीम का उपकप्तान चुना गया है। डिफेंडर आमिर अली, शादार्नंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, साइरिल लुगुन के साथ गोलकीपर मोहित एचएस और अंकित मलिक ने टीम में जगह बनाई है। फॉर्वर्ड पंक्ति की जिÞम्मेदारी कप्तान उत्तम सिंह के साथ अंगत बीर सिंह, अरैजीत सिंह हुंडल, उपकप्तान बॉबी सिंह और सुदीप चिरमाको संभालेंगे।

    हॉकी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 

    महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरूआत 22 अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका (23 अक्टूबर), जापान (25 अक्टूबर), आॅस्ट्रेलिया (26 अक्टूबर) और ग्रेट ब्रिटेन (28 अक्टूबर) से होगा, जबकि फाइनल 29 अक्टूबर को खेला जायेगा। भारतीय टीम के कोच सीआर कुमार ने टीम की तैयारियों के बारे में कहा, ‘हम टूर्नामेंट के लिये अच्छी तरह तैयार हैं।

    यह खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैम्प में कुछ समय से साथ हैं और खेलने के लिये तत्पर हैं। हमारे पास एक संतुलित टीम है जिनमें से सात खिलाड़ी 2021 जूनियर विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं और कुछ खिलाड़ी सीनियर टीम में भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘यह जूनियर हॉकी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। हम मेजबान मलेशिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने के लिये बेहद रोमांचित हैं।

    भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम: मोहित एच.एस, अंकित मलिक, आमीर अली, शारदानन्द तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, सिरिल लुगुन, विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, अंकित पाल, पूवन्ना सीबी, अमनदीप, जॉनसन पुरथी, उत्तम सिंह (कप्तान), अंगद बीर सिंह, अरिजीत सिंह हुंडाल, बॉबी सिंह धामी (उप कप्तान), सुदीप चिर्मको शादाब, सोनिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here