हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home कृषि AGRICULTURE: ...

    AGRICULTURE: गन्ना नहीं, हल्दी की खेती लगाओं, प्रति हेक्टेयर से लाखों तक कमाओं…

    AGRICULTURE
    AGRICULTURE: गन्ना नहीं, हल्दी की खेती लगाओं, प्रति हेक्टेयर से लाखों तक कमाओं...

    AGRICULTURE: अगर आप एक किसान हैं और अच्छी कमाई करना चाहतें हैं, तो हल्दी की खेती कर अपना ये सपना पूर कर सकते हैं, इसकी खेती से आपको प्रति हेक्टेयर 4 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता हैं, हल्दी की खेती की जनपद खीरी में बढावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों के लिए नई पहल कि गई हैं।

    दरअसल लखीमपुर जनपद के जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद खीरी को चीनी का कटोरा कहा जाता हैं, यहां कि अधिकांश किसान गन्ने की ही खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से हल्दी की खेती करने के लिए किसानों को बीच उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए किसान ऑनलाइ आवेदन भी कर सकते हैं, क्योंकि जनपद खीरी जिले को 10 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला हैं, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के इस सुनहरे अवसर का फायदा, पहले ‘आओ पहले पाओं’ के आधार पर दिया जाएगा। AGRICULTURE

    लेकिन अब गन्ने की खेती के साथ-साथ किसानों को हल्दी की खेती के लिए जागरूक भी किया जा रहा हैं, अभी तक कुछ किसानों ने इस योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदन भी कर दिया हैं, ऐसी उम्मीद हैं कि आगे भी बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आएंगे।

    जानकारी के लिए बता दें कि मार्च माह में हल्दी की बुवाई की जाती हैं, हल्दी की खेती कर किसान लाखों रुपए कमा सकते हैं, वहीं सब्जी धान और फल के अलावा भी किसान कई तरह के खेती कर सकते हैं, हल्दी की खेती उन्हीं में से एक हैं। वहीं इसकी खास बात ये हैं कि इसके लिए आपको ज्यादा रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ती हैं, कम लागत में ये मोटा मुनाफा देती हैं, इसलिए किसान भाई इस योजना का लाभ उठाकर इस साल अपने खेतों में हल्दी की बुवाई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:– Hafed: हैफेड के गोदाम में गेहूं में पानी छिड़कने (पानी डालने) का वीडियो वायरल, डीएम ने कमेटी बना दिए जांच के आदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here