हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश Chandrayaan 3...

    Chandrayaan 3: नासा ने शेयर की विक्रम लैंडर की तस्वीर, देखकर मजा आ जाएगा!

    Chandrayaan 3
    Chandrayaan 3: नासा ने शेयर की विक्रम लैंडर की तस्वीर, देखकर मजा आ जाएगा!

    नई दिल्ली। Chandrayaan 3: अमेरिकी स्पेस एजेंसी (नासा) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की एक फोटो शेयर की है। बताया जा रहा है कि यह फोटो चांद की कक्षा में घूम रहे नासा के लूनर एलआरओ ने 27 अगस्त को खींची थी। बता दें कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था। इससे पहले, इसरो ने 5 सितंबर शाम को विक्रम लैंडर की 3डी फोटो शेयर की थी। इसरो ने अपनी पोस्ट में लिखा- इसे देखने का असली मजा रेड और सियान रंग के 3डी ग्लास से आएगा। ये तस्वीर प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से 15 मीटर दूर यानी करीब 40 फीट की दूरी से खींची थी।

    नासा द्वारा ली गई पहली तस्वीर | Chandrayaan 3

    नासा ने अपनी पोस्ट में लिखा- एलआरओ ने चांद की सतह पर मौजूद चंद्रयान-3 के लैंडर की सैटेलाइट तस्वीर ली। नासा ने तस्वीर में लैंडर को एक बॉक्स के अंदर दिखाया है। साथ ही कहा- लैंडर के आस-पास जो रोशनी दिख रही है, वह लैंडर के धुएं के चांद की मिट्टी के संपर्क में आने से बनी है।

    Chandrayaan 3
    Chandrayaan 3: नासा ने शेयर की विक्रम लैंडर की तस्वीर, देखकर मजा आ जाएगा!

    दूसरी तस्वीर, प्रज्ञान रोवर पर लगे दो नेविगेशन कैमरों की मदद से ली गई है। इसरो ने कहा- ये 3-चैनल वाली तस्वीर है। यह असल में दो तस्वीरों का मिश्रण है। एक तस्वीर रेड चैनल पर है। दूसरी ब्लू और ग्रीन चैनल पर है। दोनों को मिलाकर ये तस्वीर बनी है। इस तस्वीर को 3डी चश्मे से देखने पर विक्रम लैंडर 3डी में दिखेगा।

    सो गया लैंडर और रोवर | Chandrayaan 3

    इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर को विक्रम लैंडर को स्लीप मोड में डाल दिया है। इससे पहले 2 सितंबर को प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि 22 सितंबर 2023 को फिर से विक्रम लैंडर जाग सकता है। लैंडर ने स्लीप मोड में जाने से पहले पेलोड्स के जरिए चांद पर नई जगहों की जांच-पड़ताल की थी। उसके बाद ही विक्रम लैंडर को स्लिप मोड में जाने का कमांड दिया गया। फिलहाल सारे पेलोड्स बंद हैं। सिर्फ रिसीवर आॅन है, ताकि वह बेंगलुरु से कमांड लेकर फिर से काम कर सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here