LOSE FAT: बात है कड़वी, पर खतरनाक है मोटी तोंद की चर्बी!

LOSE FAT
LOSE FAT बात है कड़वी, पर खतरनाक है मोटी तोंद की चर्बी!

how to lose Weight: बता दें कि ‘मोटा’, जो कहने-सुनने में एक भद्दा सा शब्द लगता है और जो एक बीमारी ही नहीं है, बल्कि बीमारियों का जखीरा है, जिसके चलते शुगर, हाई बीपी और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचाव को अपनी दिनचर्या में चेंज करना बहुत ही जरूरी है।

रोजाना सुबह उठकर व्यायाम, योग, एक्सरसाइज की जाए। साथ ही कैफीन और अल्कोहल जैसे पदार्थों के सेवन पर रोक लगाई जाए। इतना ही नहीं संतुलित डाइट पर भी जरूर ध्यान दिया जाए। ज्यादा चाय-कॉफी पीने की बजाय हेल्दी ड्रिंक उपयोग में लाए जाएं। उचित समय पर खानपान और स्वास्थ्यवर्धक खाना खाया जाए। इस दिनचर्या को अपनाकर आप अपने मोटापे को बढ़ने से काफी हद तक रोक सकते हैं।

वैसे बता दें कि मोटापा आज के समय की एक आम समस्या है और इस बीमारी से छुटकारा पाने के ढेरों तरीके भी मौजूद हैं। लेकिन इनमें से कौन सा तरीका कारगर होगा, यह कहना बड़ा मुश्किल होगा। मोटापा घटाने के लिए ज्यादातर घरेलू उपाय को कारगर माना गया है। इसके लिए आज हम आपको एक ऐसी कमाल की चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बढ़े हुए मोटापे को घटाकर आपको सुंदर व स्लीम बना देगी।

दालचीनी है वो ऐसी कमाल की चीज, जिसका उपयोग करी, केक सहित कई वस्तुओं में किया जाता है। यह हर घर की रसोई की शान मानी जाती है और घरों में आसानी से उपलब्ध भी होती है। हालांकि, दालचीनी का स्वाद हल्का कड़वा होता है पर यह भोजन के स्वाद को दोगुना बढ़ाती है। इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी काफी कारगर साबित होती है।

Hair Growth: पतले कमजोर बालों को लम्बा, घना, मजबूत बनाये ये घरेलू उपाये

उपयोग कैसे करें : LOSE FAT

नींबू, शहद और दालचीनी चाय वजन घटाने के लिए बहुत कारगर मानी गई है इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह इंफेक्शन के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाती है। आपको क्या करना है कि एक दालचीनी स्टिक को पानी में उबालना है और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर ड्रिंक बनाना है। फिर इस डिंÑक का सेवन करना है जिससे आपको मोटापा काफी कम होता है।

दालचीनी और पानी, एक गिलास में डालकर मिक्स करके आग पर इसे उबालें। ठंडा होने पर ड्रिंक के रूप में पूरे दिन इसका सेवन करें और फर्क देखें। इससे काफी हद तक आपका वजन कम होता है। LOSE FAT

दालचीनी में कॉफी मिलाकर इसका सेवन करने आपके पेट का वजन काफी हद तक कम हो सकता है। अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं तो इसका सेवन जरूर करें। यह काफी हेल्दी भी होती है और वजन घटाने में भी काफी मददगार सिद्ध होती है। बता दें कि अगर कॉफी में दालचीनी मिला रहे हैं तो चीनी से परहेज करें।

Black Pepper Side Effects: काली मिर्च का अत्याधिक सेवन, खराब कर सकता है आपका जीवन!

मोटापा कम करने के लिए जूस में दालचीनी मिलाकर पीना चाहिए जो बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। फल और सब्जियों के जूस में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से एक तो जूस का स्वाद बढ़ता है दूसरा यह वजन घटाने में भी मदद करता है। गाजर, सेब और संतरे के रस में दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए।

जो लोग जिम जाते हैं उनको प्रोटीन शेक बहुत पसंद होता है। अगर वो प्रोटीन शेक में दालचीनी मिलाकर सेवन करें तो अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही वजन कम भी होगा

LOSE FAT
LOSE FAT
बात है कड़वी, पर खतरनाक है मोटी तोंद की चर्बी!

इतना ही नहीं दालचीनी का इस्तेमाल भारतीय गरम मसालों में करना आम बात है। इसका इस्तेमाल चावल और करी बनाने में ज्यादा किया जाता है। इसके साथ ही खट्टे और मीठे पकवानों में दाचलीनी का इस्तेमाल करने से मोटापा कम होता है।

और भी अन्य फायदों की बात की जाए तो दालचीनी का उपयोग पेट की चर्बी कम करने के साथ ही यह भूख घटाता है, ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। वजन घटाने के लिए स्प्राउट्स में दालचीनी मिलाकर सेवन करें। मोटापा घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए दालचीनी का नियमित सेवन करें। आपके शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को दूर कर यह कमाल की चीज आपको स्मार्ट और स्लीम बनाने में काफी हद तक मदद करती है।

नोट: लेख में बताई विधि, तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित स्पेशलिस्ट की सलाह जरूर लें। क्योंकि लेख में बताए गए सुझाव एक सामान्य जानकारी के लिए है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।