IND vs WI: 80 गेंदों के बाद जड़ा चौका! फिर भी जश्न क्यों? जानें विराट कोहली के जश्न का राज!

IND vs WI
IND vs WI 80 गेंदों के बाद जड़ा चौका! फिर भी जश्न क्यों? जानें विराट कोहली के जश्न का राज!

विराट कोहली ने मनाया जश्न! जायसवाल ने भी किया ऐसा रिएक्ट! वीडियो वायरल

IND vs WI भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी मजबूत जड़ें जमा ली हैं, उनको हिलाना अब शायद मुश्किल हो। मैच के दौरान स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडिया सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है, जिसमें वह चौका लगाने के बाद जश्न मना रहे हैं और हैरानीजनक बात यह है कि कोहली ये जश्न 80 गेंदों का लम्बा इंतजार करके चौका जड़ने के बाद मना रहे हैं।

आखिर एक चौका लगाने के लिए 80 गेंदों का ही इंतजार क्यों। क्या कोई खास वजह थी या वो यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका दे रहे थे। क्योंकि विराट कोहली चौका लगाने के लिए इतना विराट इंतजार तो नहीं करते। वो ऐसा जश्न कोई बड़ी उपलब्धि पाने या शतक जड़ने के बाद मनाते हैं। मगर मैच में ना तो इस बार उन्होंने कोई शतक जड़ा और ना ही कोई बड़ी उपलब्धि हासिल की, फिर उन्होंने यह जश्न क्यों मनाया? IND vs WI:

विराट कोहली के चौका जड़ने के बाद जश्न मनाने की वजह ये है कि विराट कोहली चौका तो लगाना चाह रहे थे लेकिन उनको मौका नहीं मिल पा रहा था और जब उनकी पारी का पहला चौका 81वीं गेंद पर लगा तो इसी बात को लेकर विराट ने जश्न मनाया। आखिर उन्हें इंतजार का फल तो मिला, वो भी चौके के रूप में। टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली उस समय बल्लेबाजी करने आए जब रोहित शर्मा (103) के आउट होने के बाद शुभमन गिल मात्र 11 रनों के अंतराल आउट होकर पैवेलियन लौट गए थे। IND vs WI

अब कोहली बस क्रीज पर खड़े रहकर यशस्वी जायसवाल का साथ दे रहे थे क्योंकि वेस्टइंडीज के गेंदबाज कोहली को हाथ खोलकर विराट पानी खेलने का मौका नहीं दे रहे थे। इस दौरान कोहली ने भी अपना संयम नहीं खोया और वह क्रीज पर डटकर विंडीज की गेंदबाजी का सामना करते रहे। पारी की 81वीं गेंद पर जब उन्हें हाथ खोलने का मौका मिला तो उन्होंने कवर ड्राइव लगाते हुए टीम के लिए चार रन जोड़े और इसी का जश्न भी उन्होंने मनाया। उनके इस चौके का जश्न भी आप वीडियो में देख सकते हैं:-

दूसरे दिन विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल का साथ देते हुए दिन का खेल खत्म होने तक तीसरा विकेट नहीं गंवाया। विराट कोहली 36 तो यशस्वी जायसवाल 143 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरे दिन भारत ने बोर्ड पर कुल 2 विकेट खोकर 312 रन बना दिए हैं। अभी तक भारत के पास 162 रनों की बढ़त है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रनों पर रोक दिया था। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके।