Punjab

Ludhiana News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन का डिब्बा हुआ अलग, जांच जारी
मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

Haryana Old Age Pension: हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, बढ़ सकती है पेंशन, जानें…

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Haryana Old Age Pension: खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार। हरियाणा में सरकार के द्वारा काफी योजनाएं चलाई जा रही हैं, वहीं इसी कड़ी में हरियाणा में सराकर की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनवाते हुए सैनी साहब ने कहा कि 2014 में बुजुर्गों को 1000 रूपये बुढ़ापा पेंशन के रूप में मिलते थे, और अब 2024 में बुजुर्गो 3000 रुपये बुढ़ापा पेंशन मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 साल में उनकी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में 2000 रुपये का इजाफा किया।

उन्होंने कहा कि अब बुजुर्गों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं, उनकी सरकार ने ऐसी योजना लागू की जिससे 60 वर्ष पूरे होते ही बुढ़ापा पेंशन अपने आप आनी शुरू हो जाती हैं, प्रदेश के 2,32,000 लोगों की इस योजना के तहत पेंशन बनकर उनके घर पर पहुंची हैं, बता दें कि प्रदेश में 19 लाख 65,000 बुजुर्गों को बुजुर्ग सम्मान भत्ता मिल रहा हैं।Haryana Old Age Pension

Premature White Hair: कम उम्र में हो रहे है बाल सफेद, तो इस तरह करें लौकी का इस्तेमाल, पड़ोसी भी पूछेंगे ब्लैक बालों का राज…

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने दयालू योजना के तहत 8037 परिवारों को वित्तीय सहायता देकर सहयोग किया हैं, हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत 25 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को बस में 1000 किलोमीटर फ्री में यात्रा करने का लाभ दिया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान कार्ड के साथ चिरायु योजना को लागू किया गया हैं, जिससे प्रदेश के 1 करोड़ 19 लाख लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा हैं।

हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, 3 हजार से ज्यादा हो सकती हैं पेंशन | Haryana Old Age Pension

हरियाणा में पेंशनधारक बुजुर्गों की मौज हो गई है, दरअसल कर्मचारी से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया जा सकता हैं। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़ें मुद्दों पर चर्चा कि जाएगी। वहीं सरकार बैठक के दौरान बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं, दरअसल बुढ़ापा पेंशन फिलहाल 3000 रुपये हैं जैसे सरकार बढ़ा भी सकती हैं।

About The Author

Related Posts