हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश ‘जागो दुनिया ...

    ‘जागो दुनिया के लोको’ ने मचाया धमाल

    मानवता को समर्पित पूज्य परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पवित्र अवतार माह

    मधेपुरा (बिहार)। सर्वधर्म संगम व इंसानियत की अनूठी मिसाल करने वाले डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी देश-विदेशों में मानवता भलाई के कार्य कर मनाई जाती है। इसी क्रम में बिहार के मधेपुरा ब्लॉक की साध-संगत द्वारा विशेष नामचर्चा का आयोजन कर 31 अति-जरूरतमंद परिवारों को गर्म कम्बल वितरित किए गए। उपस्थित जरुरतमंद परिवारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहदिल धन्यवाद किया।

    नामचर्चा में स्थानीय डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। इस दौरान कविराज भाईयों ने सुरीले और मीठे भजनों के साथ गुरुयश गाकर अपने सतगुरु का सहृदय शुकराना किया। इस मौके पर दो लोगों ने पूज्य गुरुजी द्वारा नशे के खिलाफ गाए ‘जागो दुनियां के लोकों’ भजन से प्रेरित होकर नशा छोड़ने का प्रण लिया। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि एक दुकानदार ने नशा ना बेचने का प्रण भी लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here