हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश जम्मू-कश्मीर:...

    जम्मू-कश्मीर: एक टैक्सी 500 फीट गहरे नाले में गिरी, 11 की मौत

    jammu-kashmir

    हादसा रामबन जिले में कुंदा नल्लाह के पास हुआ

    रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक टैक्सी 500 फीट गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर जख्मी हैं। पुलिस (jammu-kashmir) के मुताबिक, एक टैक्सी यात्रियों को लेकर चंदेरकोट से राजगढ़ जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने निंयत्रण खो दिया और कुंदा नल्लाह के पास कार नाले में गिर गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ।

    टैक्सी यात्रियों को लेकर चंदेरकोट से राजगढ़ जा रही थी

    पुलिस अधिकारी ने बताया, स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू चलाया गया। दो महिला और एक बच्चा समेत पांच लोगों के (jammu-kashmir) शव बरामद कर लिए गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।