हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ जयभगवान शर्मा...

    जयभगवान शर्मा की घर वापसी, जजपा छोड़ भाजपा में फिर हुए शामिल

    Jaybhagwan Sharma, Again, joined, BJP

    भाजपा में पुन: घर वापसी से धर्मनगरी में भाजपा को काफी फायदा होगा

    • गत विधानसभा चुनाव में डीडी  शर्मा ने पिहोवा हलके से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडा था
    • लगभग 40 हजार वोट ली थी, लेकिन इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र संधू से हार गए थे।

    कुरुक्षेत्र, देवीलाल बारना। जयभगवान शर्मा डीडी ने घर वापसी करते हुए जजपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जयभगवान शर्मा ने रोहतक में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट व करनाल सांसद संजय भाटिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। डीडी शर्मा के भाजपा में पुन: घर वापसी से धर्मनगरी में भाजपा को काफी फायदा होगा।गत विधानसभा चुनाव में जयभगवान शर्मा डीडी ने पिहोवा हलके से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडा था ओर लगभग 40 हजार वोट ली थी, लेकिन इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र संधू से हार गए थे।

    डीडी ने भाजपा को अलविदा कहकर जजपा का दामन थाम लिया था

    इसके बाद डीडी का भाजपा से मोह भंग हो गया और वह अपने स्तर पर कार्यक्रम करने में जुट गए थे। डीडी ने भाजपा को अलविदा कहकर जजपा का दामन थाम लिया था और गत लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इस चुनाव के बाद डीडी का जजपा से भी मोह भंग हो गया। जजपा ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण नोटिस भी जारी किया था।

    डीडी ने जजपा से अपनी दुरियां बढ़ानी शुरु कर दी थी और लोकसभा चुनाव के बाद चर्चा भी कि डीडी दोबारा से भाजपा में शामिल होंगे। समर्थकों ने तो यह भी दावा किया था कि डीडी नवरात्रों में कोई बड़ा धमाका करेंगे। सूत्रों के अनुसार डीडी पिहोवा या थानेसर से भाजपा की टिकट पाने के जुगाड़ में लगे थे। उनका यह मंसूबा पूरा नहीं हुआ।

    • 2009 में वे इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
    • 2011 में उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गय
    • लेकिन 2014 के चुनाव के पहले वे भाजपा में शामिल हो गए
    • और भाजपा ने उन्हें गत विधानसभा चुनाव में उन्हें पिहोवा से प्रत्याशी बनाया था और वे चुनाव हार गए थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।