मुख्यमंत्री का उड़न खटोला आज आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में भरेगा उड़ान

Chief Minister Manohar Lal
Chief Minister, Manohar Lal

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा| Chief Minister Manohar Lal

  • कलानौर से मुख्यमंत्री का उड़न खटोला सीधे पानीपत जिले की समालखा विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़ान भरेगा

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के रण में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उड़न खटोला आज छह विधानसभाओं में पहुंचेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल  (Chief Minister Manohar Lal) की जनसभा बेरी से शुरू होकर रात्रि में हिसार में समाप्त होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा व पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के गढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर गरजेंगे।भजनलाल के गढ़ रहे हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। कलानौर से मुख्यमंत्री का उड़न खटोला सीधे पानीपत जिले की समालखा विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़ान भरेगा।

समालखा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगभग दोपहर 2.15 पर भाजपा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इन तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेने के बाद मुख्यमंत्री का उड़न खटोला सीधे हिसार पहुंचेगा।हिसार में तीन जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हुड्‌डा के गढ़ में तीन जनसभा करेंगे | Chief Minister Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को हुड्‌डा के गढ़ में तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उड़न खटोला सबसे पहले सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास झज्जर जिले के बेरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। वहां मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी विक्रम कादयान के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक जिले के कलानौर विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़ान भरेंगे। कलानौर में मुख्यमंत्री लगभग 12.45 पर भाजपा प्रत्याशी राजअवतार बाल्मिकी के समर्थन में जनसभा करेंगे।

  • हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बरवाला विधानसभा क्षेत्र में शाम चार बजे भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पुनिया के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हांसी के लिए उड़ान भरेंगे।
  • हांसी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम छह बजे भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना के समर्थन में जनसभा करेंगे।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री का उड़न खटोला पहुंचेगा हिसार शहर में।
  • हिसार विधानभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल रात्रि आठ बजे भाजपा प्रत्याशी डॉ कमल गुप्ता के समर्थन में जनसभा करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।