हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पत्रकारों को ...

    पत्रकारों को 50 लाख रुपये के बीमा की सुविधा मिले : प्रेस एसोसिएशन

    Press Association

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रेस एसोसिएशन ने कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पत्रकारों के लिए भी 50 लाख रुपये की बीमा की मांग की है। एसोसिएशन ने मोदी से कहा है कि कोरोना की खबर देने के लिए देश के पत्रकार फील्ड से रिपोर्ट भेज रहे है और लोगों से मिलकर जानकारी ग्रहण कर रहे है। इसलिए वह खतरे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिस तरह वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों आदि के लिए 50 लाख बीमे की घोषणा की उसी तरह यह सुविधा पत्रकारों को भी मिलना चाहिए।

    • मोदी से अपील की कि सरकार अपनी स्कीम में पत्रकारों को शामिल करें।
    • जिससे पत्रकार निर्भीक होकर अपना काम कर सके।
    • यह संगठन केंद्र सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों का मंच है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।