हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश Haryana Highw...

    Haryana Highway News: खुशखबरी, यमुनानगर समेत इन जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, सरकार का ऐलान

    Haryana Highway News
    Haryana Highway News: खुशखबरी, यमुनानगर समेत इन जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, सरकार का ऐलान

    Haryana Highway News:  प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या अब जल्द ही कम होने वाली है। सरकार की महत्वाकांक्षी पहल के तहत कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे परियोजना शुरू की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में आवाजाही और यात्रा का अनुभव अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा।

    क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी | Haryana Highway News

    इस परियोजना के तहत, एमडीआर-119 को कैथल से ढांड होते हुए कुरुक्षेत्र तक चौड़ा किया जाएगा, जबकि स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन में विकसित किया जाएगा। हाईवे का यह नया मार्ग आगे चलकर NH-152D, NH-44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

    विशेषज्ञों का मानना है कि हाईवे के चौड़ीकरण से आसपास की जमीनों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े व्यवसायों को भी नई दिशा मिलेगी। छोटे व्यापारियों, उद्योगपतियों और किसानों के लिए यह परियोजना उनके उत्पाद और उपज को तेजी से बाजार तक पहुँचाने में सहायक साबित होगी। इस फोरलेन हाईवे से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य भी मजबूत होगा, जिससे स्थानीय कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।