हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    Jakhal Railway Station: जाखल स्टेशन पर बठिंडा के यात्री का बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूदा चोर

    Jakhal News
    Jakhal News: जाखल रेलवे स्टेशन

    20 हजार का सामान चोरी

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal Railway Station: पठानकोट एक्सप्रेस में सफर कर रहे परिवार के बैग पर अज्ञात युवक ने हाथ साफ कर दिया। घटना फतेहाबाद जिले की जाखल रेलवे स्टेशन पर सुबह उस समय हुई, जब ट्रेन चलने लगी थी। युवक सीट के पास से बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। हिसार रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार शिकायत पंजाब के बठिंडा के नंदलाल ने दी है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को वह परिवार के साथ ट्रेन नंबर 20423 में यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 7:50 से 8 बजे के बीच जाखल स्टेशन पर ट्रेन चलने लगी तो एक अज्ञात युवक उनकी बहन मीरा देवी की सीट के पास पहुंचा और बैग उठाकर भाग गया।

    बैग में मोबाइल, नकदी व जेवरात | Jakhal News

    शिकायत के मुताबिक बैग में करीब 15 हजार रुपए के आर्टिफिशियल जेवर, एक हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार 100 रुपए बताई गई है।

    सीसीटीवी खंगाल रही रेलवे पुलिस

    पीड़ित ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। जीआरपी हिसार ने बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजू कुमारी को सौंपी गई है। Jakhal News

    यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder News: गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ते ही एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, लोगों में किल्लत की आशंका