हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home रंगमंच कपिल-गिन्नी क...

    कपिल-गिन्नी की शादी के लिए तैयारियां शुरू

    Kapil Ginni's Wedding Preparations Begin

    चीन-इटली से बुलाए गए शेफ

    बॉलीवुड। कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए (Kapil Ginni’s Wedding Preparations Begin) सजावट के साथ साथ खाने-पीने का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सिंगर गुरदास मान, दलेर मेहंदी सहित करीब 800 गेस्ट कपिल और गिन्नी की शादी के साक्षी बनेंगे। मेहमानों की खातिरदारी में कुछ कमी न रह जाए, इसलिए पूरी प्लानिंग के साथ टीम काम कर रही है। कबाना स्पा एंड रिसोर्ट 12 और 13 दिसंबर, दो दिन के लिए बुक है। 7 दिसंबर को चीन से तीन शेफ आएंगे। खाने में चाइनीज, इटालियन और पंजाबी फूड शामिल होगा। इटली से भी शेफ कबाना पहुंचेंगे। शादी की स्टेज की सजावट पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। लॉन में बने स्टेज की ओर जिगजैग एंट्री होगी। मंडप भी एक अलग स्टेज पर बनेगा।

    कपिल के दोस्त शादी और रिसेप्शन पर देंगे सरप्राइज

    सुत्रों के अनुसार कपिल के दोस्त भी शादी के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। (Kapil Ginni’s Wedding Preparations Begin) कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ 6 दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाली हरदेव नगर की रहने वाली गिन्नी चतरथ के परिवार को शहर में हर कोई पापड़ बड़ियों वाले के नाम से जानता है। इस समय पापड़ बड़ियों के काम के साथ-साथ इनका कपड़ों का भी काफी बड़ा कारोबार हैं। गिन्नी का परिवार विभाजन के बाद पाकिस्तान के लाहौर से यहां आया था। वहीं से आकर इन्होंनें शेखां बाजार में कारोबार शुरू किया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।