हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दिनभर ठिठुरन ...

    दिनभर ठिठुरन के बीच आसमां में उड़ी पतंगें

    Makar Sankranti Festival sachkahoon

    प्रतिबंध के बावजूद जमकर हुई चाईनीज डोर की बिक्री

    • छतों पर डीजे की धुन के बीच युवाओं ने उठाया लुत्फ

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। मकर संक्रांति पर्व झज्जर में पंतगबाजों के लिए एक तरह से विशेष त्यौहार होता है। इस पर्व पर पंतगबाजी करने के लिए युवा वर्ग पिछले कई रोज से ही तैयारियां शुरू कर देता है। बाकायदा हजारों रूपए की पंतगबाजी की खरीद होती है। छतों पर डीजे की मस्ती के लिए डीजे साऊंड सर्विस का इंतजाम किया जाता है। लेकिन इस बार मौसम में घुली ठिठुरन से ऐसा लग रहा था कि शायद मौसम का बिगड़ा मिजाज पंतगबाजों के शौक पर भारी पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम के बिगड़े मिजाज व उसमें घुली ठिठुरन पंतगबाजों के उत्साह को रोक नहीं पाई।

    दिनभर युवाओं ने झज्जर क्षेत्र में सर्दी के बीच पंतगबाजी का आनन्द लिया। हांलाकि जिला प्रशासन ने बकायदा गाईडलाईन जारी कर इस बार पहले की तरह से चाईनीज डोर पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद भी झज्जर क्षेत्र में मकर सक्रान्ति पर्व पर खुलकर चाईनीज डोर की बिक्री हुई और युवाओं ने इसकी खरीददारी भी की। हर साल की तरह इस साल भी युवाओं ने अपने-अपने घरों की छतों पर बकायदा डीजे और साऊंड का इंतजाम किया हुआ था। डीजे की धुन पर युवाओं ने पूरा दिन नाचते हुए पतंगबाजी का आनन्द लिया।

    नहीं सुनाई दिए वो गीत

    एक समय था जब महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा पहनकर गीत गाते हुए इस पर्व को अपने सगे-संबंधियों को मनाने की परम्परा का निर्वहन करती थी। खासकर जो नई दुल्हन आती थी वह बकायदा अपने मायके से वस्त्र व अन्य खाने-पीने की चीजें जोड़कर आज ही के दिन अपने ससुराल पक्ष के लोगों को मनाने की परम्परा का निर्वहन करती थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here