हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानें, कैसे द...

    जानें, कैसे दिन-प्रतिदिन घट रहे हैं कोरोना सक्रिय मामले

    Coronavirus, Corona Active Cases

    कोरोना के 80 हजार नये मामले, 86 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 80,472 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 62 लाख के पार पहुंच गया हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 86 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना संक्रमण को भी मात दी जिससे सक्रिय मामले सात हजार से अधिक घट गये। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 62,25,764 हो गयी है।

    पिछले 24 घंटों में 86,428 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 51,87,826 हो गयी है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों की संख्या में 7,135 की कमी आयी है और अब यह 9,40,441 रह गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,179 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 97,497 हो गयी है।

    देश में मृत्यु दर 1.57 फीसदी

    देश में सक्रिय मामले 15.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.57 फीसदी रह गये हैं जबकि रोगमुक्त होने वालों की दर 83.33 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 4,666 कम होकर 2,60,789 रह गये हैं जबकि 430 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,181 हो गयी है। इस दौरान 19,212 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,69,159 हो गयी।

    दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 3,689 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 1,07,756 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,777 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,76,378 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 3,681 कम होने से सक्रिय मामले 59,435 रह गये। राज्य में अब तक 5,780 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,22,136 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    यह भी पढ़े – बाबरी विध्वंस केस: फैसले पर आडवाणी ने कहा, आज का दिन खुशी का दिन

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।