हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डीके स्कूल मे...

    डीके स्कूल में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन

    Kairana News
    Kairana News: डीके स्कूल में 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Bharat Ko Jano: सोमवार को कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित डीके कॉन्वेंट स्कूल में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के प्रांतीय संयोजक डीपी राणा, क्षेत्रीय महासचिव विनीत कुमार, शामली शाखा अध्यक्ष राजकुमार कुच्छल तथा जनपद शामली कोषाध्यक्ष अनिल कुमार उपस्थित रहे। Kairana News

    प्रांतीय संयोजक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कारों, मूल्यों तथा गौरव गाथा के प्रति गौरवपूर्ण भावना का सृजन करना है। विद्यालय चेयरमैन राजकुमार सेन ने छात्र-छात्राओं को प्रतिभा विकसित करने हेतु इन प्रतियोगिताओं में निरन्तर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यालय प्रबंधक संजीव गोयल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शांतनु राज, मनीष थालिया, अवनीश सैनी, मनोज वर्मा, आदित्य राज आदि का प्रशंसनीय योगदान रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– चार युवकों पर महिला से दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here