कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस मंगलवार रात्रि क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने भूरा हलके से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता अजय कुमार निवासी ग्राम जंधेड़ी बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
ताजा खबर
कैराना में श्रम प्रवर्तन अधिकारी का भ्रमण, फिर भी खुली रही दुकानें
कस्बे के कुछ व्यापारी निज...
Aam Aadmi Party: शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता: कुलदीप धालीवाल
बाजवा ने ऊधम सिंह और ठीकर...
सेंट आरसी स्कूल में सीनियर वर्ग के मेधावियों को किया गया सम्मानित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
झोपड़ी में आग लगने के प्रकरण ने पकड़ा तूल, पंचायत में कार्यवाही की मांग
एक दिन पूर्व गांव झाड़खेड़ी...
दादरी लोहारू रोड़ पर अवैध कॉलोनी से तोड़ा निर्माण कार्य
भिवानी/चरखी दादरी (सच कहू...
वैन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार
वैन बैक करते समय बच्चा कु...
बस ड्राइवर व पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
पुलिस द्वारा एक तरफा कारव...















