हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश सिरसा में जहर...

    सिरसा में जहरीली गैस से मजदूर की मौत, एक गंभीर

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    आदर्शनगर में कुई खोदते समय हुआ हादसा | Sirsa News

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: शहर के आदर्श नगर में कुई खोदते समय जहरीली गैस के प्रभाव से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक मजदूर की हालात बिगड़ गई। गंभीर मरीज को अग्रोहा रेफर किया गया है। घटना मध्यरात्रि की है। आदर्शनगर में ज्वाला मंदिर के पास शौचालय के लिए कुई खोदने का काम कर रहे थे। पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव मलन निवासी बिंद्र सिंह, लुधियाना के रायकोट निवासी हरमिंद्र व राजकुमार मध्य रात्रि के समय कुई खोद कर उसमें रिंग डाल रहे थे। Sirsa News

    मजदूर बिंद्र सिंह नीचे कोई में उतारा हुआ था जबकि हरमिंद्र व राजकुमार बाहर थे। करीब 28 फीट खुदाई करने के बाद गैस के प्रभाव से कोई में नीचे उतरा बिंद्र सिंह बेहोश हो गया। बाहर खड़े हरमिंद्र व राजकुमार ने जब उसे आवाज लगाई तो बिंद्र की आवाज न आने पर हरमिंद्र नीचे उतर गया लेकिन वह भी गैस के प्रभाव से बेहोश हो गया। जिसके बाद बाहर खड़े राजकुमार ने आसपास के लोगों व हुड्डा चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया और कुईं में उतरे मजदूरों को बाहर निकाला। Sirsa News

    जब मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया तो बिंद्र सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि मजदूर हरमिंद्र को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार को मृतक बिंद्र के परिजनों के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने इतेफाकिया मौत होने की कार्रवाई की। मृतक बिंद्र सिंह (40 साल) के दो लड़के व एक दिव्यांग लड़की है। वह पिछले 20 सालों से सिरसा की रहमत कॉलोनी में रहता है। वह पिछले 20 सालों से कोई खोदने का काम करता था।

    यह भी पढ़ें:– सीएम नायब सैनी नें विधानसभा करनाल व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल नें करनाल लोकसभा प्रत्याशी के लिए भरा पर्चा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here