हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ डीजल महंगा हो...

    डीजल महंगा होने से लाख किसानों की टूटेगी कमर: रामभगत

    Lack of farmers to be less expensive than diesel: Rambhagat

    नारनौंद(सच कहूँ न्यूज)। डीजल पर सेस लगाने और महंगा करने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रदेश के साढ़े सोलह लाख किसानों की कमर टूटनी तय है। हरियाणा के 22.50 लाख किसान पहले ही 7707 करोड़ के कर्ज तले दबे हुए हैं। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि जिलाभर के किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी भाजपा की जनविरोधी नितियों की पोल खोलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बजट में आम आदमी को किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी और न ही जीएसटी का सरलीकरण किया गया है।

    पहले कृषि उपकरण पर जीएसटी लगाया और अब डीजल पर सेस लगाकर किसानों का अस्तित्व मिटाने की कोशिश की जा रही है। सरकार किसानों को फलता-फूलता नहीं देख सकती। इस तरह तो फसल पर लागत कई गुणा बढ़ जाएगी, जबकि फसल का मूल्य ज्यादा नहीं मिलता। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार किसान हितैषी नहीं है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।