हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पारंपरिक फसलो...

    पारंपरिक फसलों को छोड़ ‘पेड़ लगाएं-पैसे कमाएं’ किसान

    Patiala News
    फाईल फोटो

    प्रति हैक्टेयर दी जा रही 37500 रूपये सब्सिडी ‘Ped Lagaen-Paise Kamaen’

    • एक पौधा लगाकर ले सकते हैं 60 रुपए सब्सिडी
    • सीएम मान ने 12 फरवरी 2023 को किया था मुहिम का आगाज

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। गेहूं और धान के फसली चक्कर में से निकलकर किसानों को पेड़ों की खेती को भी आमदन के स्त्रोत के रूप में अपनाना चाहिए। पेड़ लगाने वाले किसानों को सरकार द्वारा सबिसडी भी दी जा रही है। जो किसान पेड़ों की खेती को प्राथमिकता देंगे, वह सरकार से प्रति पेड़ सब्सिडी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा पेड़ों वाले खेत में और फसलें भी उगा सकते हैं। Patiala News

    जानकारी के अनुसार पारंपरिक फसलों के चक्कर में फंसे पंजाब के किसान अब पेड़ लगाकर भी अपनी आमदन बढ़ा सकते हैं। ऐसी ही मुहिम भगवंत मान सरकार द्वारा 12 फरवरी 2023 को शुरू की गई थी। इस मुहिम को पेड़ लगाओ, पैसा कमाओ और पर्यावरण बचाओ का नाम दिया गया था। Patiala News

    सरकार द्वारा पेड़ों की खेती पर सब्सिडी पंजाब के पानी और पर्यावरण ‘फसली विभिन्नता के लिए वन खेती प्रॉजैक्ट’ के तहत शुरू की गई है। अपने खेतों में पेड़ लगाने वाले किसानों को पेड़ लगाने के अनुमानित खर्च के 50 फीसदी के रूप में अधिक से अधिक 60 रुपये प्रति पौधा सब्सिडी दी जा रही है। Patiala News

    अगर कोई किसान अपने खेत में ब्लाक प्लांटेशन करता है तो उसे 37500 रुपये प्रति हैक्टेयर के हिसाब से सब्सिडी दी जा रही है। इस मुहिम के तहत पौधे लगाने के शुरूआती साल और अगले दो सालों तक 50-25-25 के अनुपात में यह सब्सिडी दी जाती है। विस्तार मंडल पटियाला द्वारा कुछ महीने पहले शुरू हुए इस वन प्रोजैक्ट पर अच्छा काम किया गया है। Patiala News

    12 फरवरी 2023 से प्रॉजैक्ट शुरू होने के बाद 31 मार्च 2023 तक इस प्रॉजैक्ट के तहत सबसे अधिक सब्सिडी पटियाला रेंज द्वारा दी गई। वनों पर आधारित खेती अपनाकर पारंपरिक फसली चक्कर छोड़ने और पर्यावरण की बेहतरी में योगदान देने वाले 145 प्रगतिशील किसानों को वन मंडल पटियाला ने बीते वित्तीय साल दौरान 42.48 लाख रूपये की सब्सिडी दी है। Patiala News

    वन रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा और बीट इंचार्ज अमन अरोड़ा ने बताया कि जिन किसानों ने चालू वित्तीय साल दौरान पापूलर, सफैदे या किसी अन्य किस्म के पेड़ों की वन की खेती की पहल की है, वह सब्सिडी लेने के लिए जरूर अप्लाई करें। उन्होंने बताया कि इस प्रॉजैक्ट संबंधी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेत में पेड़ लगाने के साथ ही बीच में खाली जगह पर और भी फसल प्राप्त कर सकता है। कलोल, सफैदा या पापूलर का पौधा चार साल में ही पेड़ बन जाता है और किसान को अच्छी आमदन देकर जाता है।

    वन खेती करने वाले 145 किसानों को दिए 42 लाख | Patiala News

    वन मंडल पटियाल रेंज ने 46 किसानों के लगाए हुए 125747 पौधे रजिस्टर्ड करते हुए 1608626 रुपये की सब्सिडी किसानों को दी। इसके अलावा एसएएस नगर मोहाली रेंज ने 34 किसानों के 60665 पौधे रजिस्टर्ड करते हुए 1400564 सबिसडी दी है। लुधियाना रेंज ने 65 किसानों के 53807 पौधे रजिस्टर्ड करते हुए 1239486 रुपये सब्सिडी दी। इस तरह कुल 145 किसानों के 240219 पौधे रजिस्टर्ड करते हुए कुल 4248676 रूपये की सब्सिडी दी गई। Punjab News

    किसान पेड़ लगाकर रजिस्टर्ड करवाएं: विद्या

    इस प्रॉजैक्ट संबंधी जानकारी देते वन मंडल अधिकारी (विस्तार) पटियाला विद्या सागरी ने बताया कि चालू वित्तीय साल दौरान इस प्रोजैक्ट के तहत किसानों को रजिस्टर्ड करने की प्रकिया जारी है। विस्तार मंडल की तीनों रेंजों द्वारा अब तक कुल 37 किसानों के 66810 पौधे रजिस्टर्ड किए हैं।

    उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत राज्य में भूमिगत पानी के बचाव के साथ ही पर्यावरण भी सुधरेगा और साथ-साथ किसानों की आमदन में भी विस्तार होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अधिक से अधिक पेड़ों की खेती की तरफ आएं और अपनी आमदन बढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें:– Titanic Submarine: ‘प्रलयकारी विस्फोट’ के टुकड़ों में मिली लापता टाइटैनिक पनडुब्बी, उसमें सवार सभी पांचों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here