हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘खेडां वतन पं...

    ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में लाईफ गार्ड के चेयरमैन डॉ. सुखी का शानदान प्रदर्शन

    Khedan Watan Punjab Diyan
    Sangrur News: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में लाईफ गार्ड के चेयरमैन डॉ. सुखी का शानदान प्रदर्शन

    दो अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में जीते रजत पदक | Khedan Watan Punjab Diyan

    • खेल हमें मानसिक व शारीरिक तौर पर करती हैं मजबूत: डॉ. सुखी

    संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Khedan Watan Punjab Diyan: लाईफ गार्ड संस्था के चेयरमैन व प्रसिद्ध समाज सेवी डॉ. सुखविन्द्र सुखी ने खेलों के क्षेत्र में कमाल करते अपनी आयु वर्ग के खेल मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन करते दो मैडल जीतकर अपने हुनर का बाखूबी प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि खेडां वतन पंजाब दियां द्वारा बीते दिनों विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए थे। हासिल जानकारी के अनुसार डॉ. सुखविन्द्र सिंह सुखी ने 3 हजार मीटर के मुकाबले में भाग लिया व उन्होंने हैरानीजनक प्रदर्शन करते दूसरी टीम को पछाड़ते दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी आयु वर्ग के 400 मीटर ईवेंट में भाग लिया व इस ईवेंट में भी सिल्वर मैडल हासिल किया।

    डॉ. सुखविन्द्र सिंह सुखी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जो प्रयास किया गया है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जिला व राज्य स्तर पर इन खेलों से सभी खिलाड़ियों को भरपूर हौसला मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर आयु वर्ग के मुकाबले करवाकर सभी को इन खेलों में भाग लेने किए उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल हमें शरीर के साथ साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह युवा पीढ़ी नशों की दलदल में फंसती जा रही है, उनको इस दलदल से बाहर निकालने में खेल बहुत ही जरूरी हैं। Khedan Watan Punjab Diyan

    यह भी पढ़ें:– Farmers Protest: पंजाब में 2 घंटे रहा रेल का चक्का जाम, किसानों ने दिया रेलवे ट्रैक पर धरना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here