हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सरसा में हल्क...

    सरसा में हल्की बूंदाबांदी और दिल्ली, एनसीआर में तेज बारिश

    Rain

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार सुबह सरसा में हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे पूर्व दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार की सुबह गरज के साथ तेज बारिश हुई। दिल्ली में लगातार बारिश से विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के कई स्थानों बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन और आसपास के इलाकों में 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी तथा गरज के साथ बारिश होगी।

    वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश फिर से शुरू हो गई है। इस बीच दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 08.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।