हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अफगानी नागरिक...

    अफगानी नागरिक बन ब्रिटेन पहुंचा तालिबानी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    लंदन (एजेंसी)। अफगानिस्तान से रेस्क्यू कर निकाले गए नागरिक भी अब शक के घेरे में आने लगे हैं। इसका कारण है आम नागरिकों के साथ ब्रिटेन पहुंचा एक तालिबानी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह व्यक्ति काबुल से ब्रिटिश विमान में सवार होकर यहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति के जिहादी लिंक मिले हैं। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तार शख्स के बारे में बताया है कि अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट करने के बाद उसे मैनचेस्टर के एक होटल में अपने परिवार के साथ क्वारांटाइन किया गया था। आरोपी अफगान स्पेशल फोर्स कमांडो के रूप में ब्रिटिश सेना के साथ काम करता था और उसके तालिबान के साथ भी रिश्ते थे।

    रिपोर्ट के अनुसार आरोपी 21 अगस्त को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यूके पहुंचा था। उसे मैनचेस्टर के पार्क इन होटल में क्वारांटाइन किया गया था, क्योंकि कोरोना के खतरे के मद्देनजर अफगानिस्तान को ब्रिटेन ने रेड लिस्ट में डाला हुआ है। 31 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे हथियारबंद पुलिसकर्मी उसके रूम में दाखिल हुए और उसे अपने साथ ले गए। पकड़े गए शख्स पर आरोप है कि वो तालिबान के लिए जासूसी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप, फोन आदि जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपी की पत्नी का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने पति की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। करीब एक हफ्ते तक वो पति के खबर लेने के लिए यहां-वहां भटकती रही। अब जाकर उसे पता चला है कि उन्हें जेल में रखा गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।