हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    लंदन: फ्लॉयड के समर्थन में एकत्रित हुए 23 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

    Terrorist Arrested

    लंदन। लंदन पुलिस ने सोमवार को अमेरिकी दूतावास के सामने जॉर्ज फ्लॉयड के प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एकत्रित हुए 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा ने यह जानकारी दी।पुलिस ने ट्वीट किया, “मध्य लंदन में आज विभिन्न सभाओं से कुल 23 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। सभी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसमें शामिल अधिकतर लोगों ने इस क्षेत्र को छोड़ दिया है। ”इससे पहले दिन में पुलिस ने कहा कि लोगों को विभिन्न अपराधों के लिए हिरासत में लिया गया है।

    • इसमें ‘पुलिस पर हमला करने के लिए एक आक्रामक हथियार साथ में रखना और कोरोना वायरस प्रतिबंधों का उल्लंघन शामिल था।
    • अमेरिका के मिनीपोलिस में 25 मई को एक निहत्थे अश्वेत अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत हो गयी थी।
    • जार्ज की मौत के बाद जर्मनी, कनाडा, आयरलैंड समेत दुनिया के कई देशों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।