हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश गैस सिलेंडर क...

    गैस सिलेंडर को लेकर खुशखबरी! नये नियम लागू | LPG Gas Cylinder New Rule

    LPG-Gas-Cylinder-Price

    नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं कि (LPG Gas Cylinder New Rule) जो गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और सब्सिडी लेते हैं उनके लिए यह अहम है। हर घर में रसोई गैस सिलेंडर यूज होता है। गैस सिलेंडर के रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। गैस सब्सिडी को लेकर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहम जानकारी दी है।

    गौरतलब हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना स्कीम चलाई हुई है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को राहत भरी सांस मिली है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार सरकार उज्जवला योजना के तहत सब्सिडी में 200 रुपये प्रति महीने मिलते रहेंगे और यह अवधि अगले एक वर्ष तक बढ़ा दी गई है।

    कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

    पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है और यह कटौती कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज 92 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी शहरों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम घटा दिए हैं और ये सस्ते हो गए हैं।

    जानिए अपने शहर में रसोई गैस की नई कीमत | LPG Gas Cylinder Price

    दिल्ली –      2028.00
    कोलकाता –    2132.00
    मुंबई –       1980.00
    चेन्नई –       2192.50

    जानिए अपने शहर में एलपीजी की पुरानी कीमत | LPG Gas Cylinder Price

    दिल्ली –       2119.50
    कोलकाता     2221.50
    मुंबई          2071.50
    चेन्नई      2268.00

    घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं | LPG Gas Cylinder Price

    हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये पहले की तरह ही कीमतों पर तय हैं। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है। पिछले महीने 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था।

    जानिए रसोई गैस की कीमत में कितनी कमी आई है

    दिल्ली में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 91.5 रुपये से 2028 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 2132 रुपये में मिलेगा क्योंकि यह 89.5 रुपये सस्ता है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 91.50 रुपये सस्ता होकर 1980 रुपये हो जाएगा, यानी इसकी कीमत 2000 रुपये से कम हो गई है. वहीं, चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 75.5 रुपये सस्ता होकर 2192.50 रुपये में मिलेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here