Punjab

पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

Madhya Pradesh News: खनन की जांच के लिए गए पटवारी पर माफिया ने चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

शहडोल (सच कहूँ न्यूज)। Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में कथित तौर पर अवैध खनन की जांच के लिए गए एक पटवारी पर खनन माफिया से जुड़े लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे पटवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहडोल जिले के देवलोंद थाने के गोपालपुर गांव के पास सोन नदी के किनारे बीती रात तहसीलदार के आदेश पर खनन से जुड़ी जाँच करने गए पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल के ऊपर खनन माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हमले में पटवारी की वहीं मौत हो गई।

डरकर भागे शेष दो पटवारियों ने तहसीलदार और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए अपराध में प्रयुक्त वाहन जब्त किया और आरोपी चालक को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पटवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवलोंद अस्पताल भेज दिया गया है।

About The Author

Related Posts