हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश छत्तीसगढ़ में ...

    छत्तीसगढ़ में बजा डेरा सच्चा सौदा का डंका

    बैकुंठपुर (छत्तीसगढ़)। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 32वां गुरुगद्दीनशीनी महा परोपकार माह विश्वभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहाँ डेरा सच्चा सौदा, सरसा आश्रम में आयोजित भण्डारे की नामचर्चा में लाखों मुरीदों ने शिरकत की वहीं छत्तीसगढ़ में स्थित शाह सतनाम जी मोक्षपुर धाम, बैकुंठपुर में साध-संगत ने अपने सतगुरु के प्रेम में गुरुयश गाकर नामचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद साध-संगत ने अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए 23 जरूरतमंद परिवारों को फलो की कीट व 10 माता-बहनों को साड़ियां वितरित की गई। गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– पावन भंडारे की नामचर्चा की रूहानी कहानी, अखबारों की जुबानी…

    आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को अपना रूप बनाते हुए पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे महीने को करोड़ों साध-संगत पावन पर्व की भांति मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here