हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भंडारा खाने ग...

    भंडारा खाने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, एक घायल

    Firozabad News
    भंडारा खाने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, एक घायल

    घटना के बाद मची अफरातफरी, पुलिस जांच में जुटी | Firozabad News

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार की शाम सरेराह अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव में ही तेरहवीं का भंडारा खाने गया था। इसी समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और भाग गया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की तथा साक्ष्य जुटाए। वहीं इस घटना में एक युवक के छर्रे लगने से वो भी घायल हो गया । घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। Firozabad News

    जानकारी के अनुसार नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव में बालकराम की तेरहवीं का भंडारा चल रहा था। गुलाल गांव निवासी राजेश कुमार (55 साल ) पुत्र प्रयाग सिह निवासी नगला गुलाल थाना नगला खगर भी भंडारे में प्रसाद खाने गया था । इस दौरान एक व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने तमंचा निकाल लिया। देखते ही देखते उसने राजेश को गोली मार दी। गोली सीने को चीर गई। राजेश कुमार लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग आ पाते, तब तक आरोपी फरार हो गया । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं धमेंद्र पुत्र उल्फत सिह निवासी ग्राम शेरपुर, मदनपुर फेरी करता है। वह नगला गुलाल में फेरी लगाकर गैस चूल्हा, सिलाई मशीन बेचने का काम करता है। मैंने बताया को वह जिस स्थान पर गोली कांड हुआ वहीं से वह निकल रहा था। इसी दौरान इस धमाके की आवाज सुनाई दी इसके बाद उसके दाएं हाथ से खून बहने लगा। जब उसने देखा तो उसके हाथ में भी छर्रे लगे हुए थे। धर्मेंद्र को डायल 112 एम्बुलेंस जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लेकर आई, जहां उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– पराली न जलाने का संदेश देने आए सरकारी कर्मचारी से ही किसानों ने लगवाई ‘आग’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here