हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश मुलायम सिंह य...

    मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी समेत अनेक नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

    Many leaders paid tribute on the death of Mulayam Singh Yadav
    • कई दिनों से मेदांता मेडिसिटी में थे उपचाराधीन
    • दो अक्टूबर को आईसीयू में किया था शिफ्ट, नहीं हो पाया सेहत में सुधार
    • प्रधानमंत्री समेत अनेक मुख्यमंत्रियों व देश के बड़े नेताओं ने जताया दुख
    • उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक

    गुरुग्राम(संजय कुमार मेहरा)। मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेताजी नहीं रहे। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की यह सूचना उनके बेटे एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी। चंद मिनट में ही यह सूचना देशभर में पहुंची और उनके चाहने वाले शोक की लहर में डूब गए। यूपी की जनता में नेताजी के नाम से मशहूर रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवा की सुबह 08:15 बजे मेदांता मेडिसिटी में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। दो अक्टूबर को उन्हें आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बाद भी नेताजी की सेहत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। गंभीर हालत को देखते हुए उनके पुत्र अखिलेश यादव समेत तमाम परिवारजन यहां मेदांता मेडिसिटी पहुंचे थे। उसी दिन से अखिलेश यादव अपने पिता के पास मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में ही डटे थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा-मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। गृह मंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनस्र्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव जी जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।

    मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया, मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका योगदान याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here