हमसे जुड़े

Follow us

17.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home खेल मार्श और मैक्...

    मार्श और मैक्सवेल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया: फिंच

    Australia Vs England

    मैनचेस्टर (एजेंसी)। आॅस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली जीत के बाद मिशेल मार्श और ग्लेन की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया ने मार्श के 73 और मैक्सवेल के 77 रन की अर्धशतकीय पारी और दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई 126 रन की बेहतरीन साझेदारी की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत हासिल की। फिंच ने कहा, ‘वनडे सीरीज की यह अच्छी शुरूआत है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने नयी गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। दोनों टीमों ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन मार्श और मैक्सवेल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई। मैंने सोचा कि इस पिच पर अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो हमारे पास मौका रहेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।