हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home कारोबार मारुति की बिक...

    मारुति की बिक्री 11.8 फीसदी बढ़ी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने इस वर्ष फरवरी में कुल मिलाकर 164469 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 147110 वाहनों की तुलना में 11.8 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने सोमवार को यहां बताया कि फरवरी 2021 में घरेलू बाजार में 152 983 वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष फरवरी में बेचे गए 136849 वाहनों की तुलना में 11.8 प्रतिशत अधिक है । इस वर्ष फरवरी में उसने 11486 वाहनों का निर्यात किया जो पिछले वर्ष विदेशों में बेचे गए 10261 वाहनों की तुलना में 11.9 प्रतिशत अधिक है। फरवरी 2021में उसकी सेडान कार सियाज की बिक्री में भारी गिरावट आई है। इस महीने में 1510सियाज कारों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष बेचे गए इस कार की तुलना में करीब 41फीसदी कम है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।