हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा म्योंद कलां म...

    म्योंद कलां में आगजनी से खजूर के बाग को भारी नुक्सान

    सच कहूँ/तरसेम सिंह
    जाखल। जाखल के गांव म्योंद कलां में खजूर के एक बाग को आगजनी से भारी नुक्सान पहुंचा है। बाग मालिक ने इस मामले में जिला प्रशासन व सरकार से गुहार लगाते हुए ध्यान देने की मांग की है। गांव म्योंद कलां निवासी ताराचंद ने बताया कि वह पिछले कई साल से बागवानी कर रहा है। इसी के चलते उसने म्योंद कलां रोड पर खजूर का बाग लगाया हुआ है। बाग लगाने के लिए वह प्रति पौधा 4000 के हिसाब से लेकर आया था और करीब 1 एकड़ जमीन पर लगाए गए खजूर के पेड़ों को बीते दिन हुई आगजनी से भारी नुक्सान पहुंचा है।

    1 एकड़ में लगे पेड़-पौधे झुलसे

    उन्होंने बताया कि आगजनी के कारण खजूर के सभी पौधे-पेड़ झुलस गए हैं। जिसमें अब फल आने ही वाले थे। उन्होंने कहा कि बागवानी को सरकार बढ़ावा दे रही है। लेकिन ऐसी घटनाएं उनका मनोबल तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाग को लगाने में काफी मेहनत व खर्चा किया था। लेकिन अब आगजनी से उस को काफी नुक्सान हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here