हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Noida Fire: नोएडा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, घटनास्थल पहुंची दमकल की 12 गाड़ियां

    Kanpur Fire News
    Sanketik Photo

    Chemical factory Fire in Noida: नोएडा। थाना फेज-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-2 में स्थित एक रासायनिक कंपनी में शुक्रवार प्रातः अचानक आग लग गई। यह दुर्घटना शाम पेंट्स इंडस्ट्रीज नामक निजी कंपनी में हुई, जहां बड़ी मात्रा में रसायन और ज्वलनशील पदार्थ संग्रहित थे। इन्हीं कारणों से आग ने शीघ्र ही विकराल रूप धारण कर लिया। घटनास्थल से उठता काले धुएं का घना गुबार दूर तक स्पष्ट रूप से देखा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। Noida Fire News

    स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अग्नि क्षेत्र के समीप रह रहे नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा तथा आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया। अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही 12 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए, जिनमें से 7 गाड़ियाँ आग बुझाने में तत्परता से जुट गईं। पुलिस बल व थाना फेज-1 के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

    आसपास की कई औद्योगिक इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया

    सुरक्षा के दृष्टिकोण से आसपास की कई औद्योगिक इकाइयों को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया गया है। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग सबसे पहले फैक्ट्री के पिछले हिस्से में लगी और थोड़े ही समय में पूरे परिसर में फैल गई।

    अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। चूंकि फैक्ट्री परिसर में ज्वलनशील पदार्थ बड़ी मात्रा में मौजूद हैं, इसलिए आग को पूरी तरह से बुझाने में कुछ समय और लग सकता है। अग्निशमन दल तब तक अपना अभियान जारी रखेगा जब तक स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में नहीं आ जाती। Noida Fire News

    Sirsa Weather Update: सिरसा में मानसून की दस्तक! एक घंटे से जारी है मूसलधार बारिश