हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दवारका दास की...

    दवारका दास की मृतदेह पर मेडिकल स्टूडेंट करेंगे रिसर्च

    Dwarka Das sachkahoon.com

    सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल, टोहाना। फतेहाबाद जिले के ब्लॉक बुवान से सचखडवसी दवारका दास(Dwarka Das) का नाम भी शरीर दानियों की सूची में जुड़ गया है। जानकारी देते हुए तरसेम इन्सां फतेहपुरी ने बताया कि ब्लॉक बुवान के गांव ठरवी से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी दवारका दास अपनी स्वासों की पूंजी को पूरा करते हुए मालिक के चरणों में जा विराजे। इसी के चलते डेरा सच्चा सौदा की प्रेरणा पर चलते हुए उनका मृत शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया। इससे पूर्व सचखंड वासी के आवास से धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर शव फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। इसके पश्चात उपस्थित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाइयों ने शरीरदानी अमर रहे, के गगनभेदी नारे लगाते हुए नम आंखों से मृतदेह को मेडिकल कॉलेज के लिए रुखसत किया।

    मरणोपरांत भी इंसानित पर किया परोपकार

    डेरा सच्चा सौदा के 45 मैंबर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि दवारका दास ने हमेशा ही डेरा सच्चा सौदा की दिन-रात सेवा की जिसका कोई सानी नहीं। उन्होंने कहा कि दवारका दास ने जीते जी तो मानवता की सेवा की ही बल्कि मरणोपरांत भी शरीरदान कर अमर हो गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here