सरसा। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि अगर इन्सान सेवा के साथ-साथ मालिक के नाम का सुमिरन करता है तो उसके जन्मों-जन्मों के पाप-कर्म कट जाया करते हंै। लेकिन वे जीव बहुत भाग्यशाली होते हैं जो तन-मन-धन से मालिक की बताई राह पर चला करते हैं और वे अपने भाग्य को और भी अच्छा बना लेते हैं। मनुष्य के जन्मों-जन्मों के पापकर्म जिनकी वजह से उसके जीवन में कोई कमी होती है, वह राम नाम जपने से दूर हो जाया करती है। अगर आप प्रभु के नाम का सुमिरन करोगे तो जीते-जी व मरणोपरांत दोनों जहानों में आपको खुशियां व हाथों-हाथ सेवा का फल भी मिलेगा। पूज्य गुरू जी फरमाते हैं कि सेवा ही इन्सान को मालिक से मिलाती है, वह इन्सान को अंदर व बाहर से पवित्र बना देती है। लेकिन सेवा के साथ सुमिरन व वचनों के पक्के रहना भी बहुत जरूरी है। यह तभी संभव है जब इन्सान दृढ़ निश्चय करे कि वह सारी जिंदगी उस मालिक की भक्ति-इबादत करेगा। लेकिन जब इन्सान यह सोचता है कि कुछ समय के लिए सेवा-सुमिरन कर लेंगे, जब तक काम चलता है चला लेंगे। लेकिन वह मालिक सब जानता है, वह आपके झांसे में नहीं आता। अगर वाकई आप उसको खुश करना चाहते हैं व उसकी कृपादृष्टि के काबिल बनना चाहते हैं तो दृढ़ निश्चय करो कि आप ताउम्र एक घंटा सुबह व शाम उस मालिक को जरूर याद करोगे व यह भी निश्चित कर लें कि मैं इतना समय मानवता की भलाई के लिए जरूर लगाऊंगा। अगर इन्सान यह निश्चय करके चलेगा तो हो सकता है कि उस मालिक को रिझने में ज्यादा समय न लगे और वह आपको खुशियों से मालामाल कर दे। पूज्य गुरू जी फरमाते हैं कि यह सब कुछ करने में कोई दिखावा नहीं होना चाहिए, उसको सच्ची भावना से व सच्चे दिल से याद करो तो वह मालिक कोई कमी नहीं छोड़ता। जब इन्सान दिखावे के तौर पर उस मालिक को याद करता है तो मालिक भी उसे दिखावे के तौर पर ही खुशियां देता है। आप पर सच्चा रहमो-कर्म तभी बरसेगा जब आप सच्चे दिल से उस मालिक को याद करोगे।
ताजा खबर
Parliament Session: विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला, हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित
Opposition Protests: नई द...
India–Israel: भारत-इजरायल अगले सप्ताह होने वाले ग्लोबल एआई समिट में एआई सहयोग को करेंगे और मजबूत
नई दिल्ली (एजेंसी)। New D...
Rajasthan News: प्रेम बाईसा मौत मामले में आया बड़ा मोड़, एफएसएल रिपोर्ट से हुआ ये बड़ा खुलासा
Sadhvi Prem Baisa Death C...
एसीबी ने मंत्रालय में एफडीए क्लर्क को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai Ne...
ये सरकार महिलाओं को देगी पांच हजार रुपए! महिला सहायता योजना पर सियासत तेज
Tamil Nadu Women's Scheme...
Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़ से ड्रग्स के साथ 3 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
बाइक सवार युवक के कब्जे स...
Al Falah University Case: साकेत कोर्ट ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
Al Falah University Case:...
Ranveer Singh Threat: रोहित शेट्टी के बाद अब अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, जांच में हुए बड़े खुलासे
Ranveer Singh Threat: मुं...
Bengaluru Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार-बाइक-कैंटर की भीषण टक्कर, 7 की मौत
Bengaluru Road Accident: ...















