हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आपसी समन्वय ब...

    आपसी समन्वय बनाकर मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न करायें : इंद्र विक्रम सिंह

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News : आपसी समन्वय बनाकर मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न करायें : इंद्र विक्रम सिंह

    जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मतगणना की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित | Ghaziabad News

    • कार्मिकों को वेलकम ड्रिंक के रूप में ओआरएस का घोल दिया जाए | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: लोक सभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी   इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मतगणना की व्यवस्थाओं के सम्बध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशों के क्रम में ही मतगणना की तैयारियों की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।

    बैठक के दौरान सर्वप्रथम मीडिया कर्मियों के पास, वाहन पास सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गयी, जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी   योगेन्द्र प्रताप सिंह और परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित को निर्देश दिए कि मीडिया कर्मियों को मूलभूत सुविधाओं व आवश्यक सूचनाओं की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। Ghaziabad News

    उन्होने बताया कि मीडियाकर्मी, निर्वाचन कार्मिक, प्रत्याशी,एजेंट तीन चरणों में मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। प्रथम चरण में पुलिस लाइन रोड जो कि नो वाइकिल जॉन रहेगा। यहां पर प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी  गम्भीर सिंह व पुलिस अधिकारी रहेंगे जो कि वाहन पास वाले वाहनों को पार्किंग तक पहुंचने की इजाजत देंगे। इसी के साथ कानून व्यवस्था और आब्जर्वर सम्बंधी व्यवस्था देखेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए मुख्य द्वार पर जीडीए ओएसडी गूंजा सिंह व पुलिस अधिकारी रहेंगे जो कि सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए अनुमन्य व्यक्तियों को मतगणना स्थल में प्रवेश देगें। इसके बाद तीसरे चरण में मीडियाकर्मी, प्रत्याशी,एजेन्ट, कार्मिक अपने-अपने हाल में जायेंगे। जहां पर पल्लवी सिंह सहायक नगर आयुक्त नगर निगम व पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। जहां प्रवेश के दौरान उनके प्रवेश पास देखे जाएंगे जिससे यह सुनिश्चित किया जायेगा कि किसको किस हॉल या टेंट में जाने के लिए स्वीकृति प्राप्त है। Ghaziabad News

    मतगणना के दौरान सभी को उनकी ड्यूटी समझाते हुए बताया गया कि सभी को शांतिपूर्ण कार्य करते हुए सभी के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता करनी है और आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करना है। पब्लिक कम्यूनिकेशन हाल में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी यादव की ड्यूटी रहेंगी। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ.सीमा बालियान को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर भोजन, जल आदि की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। मतगणना स्टेशनरी से सम्बंधित कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी  प्रदीप कुमार द्विवेदी देखेंगे।

    पेयजल, शौचालय सहित अन्य नगर निगम से संबंधित व्यवस्थाओं को  केपी आनन्द महाप्रबंधक जलकल विभाग व  एमके सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी देखेंगे। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.भवतोष शंखधर को निर्देशित किया कि कार्मिकों को वेलकम ड्रिंक के रूप में ओआरएस का घोल पिलाया जाए। इसके साथ ही समय पर समय पर उन्हें जल के साथ एनर्जी ड्रिंक दी जाए। डॉक्टरों की टीम गठित की जाए, जिससे कि वह किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तुरन्त तैयार रहे।  Ghaziabad News

    बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद | Ghaziabad News

    बैठक में डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, एडीएम एल/एशैलेन्द्र भाटिया, एडीएम -ई रणविजय सिंह, एडीएम सिटी  गंभीर सिंह, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट  अजय अम्बेष्ठ सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं निर्वाचन से सम्बंधित सभी अधिकारी, प्रभारी  मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Exit Poll 2024: राहुल गांधी ने एग्जिट पोल पर कह दी ये बड़ी बात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here