हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश मौसम विभाग की...

    मौसम विभाग की शीतलहर को लेकर चेतावनी

    अगले पांच दिन उत्तर भारत में बढ़ेगा ठंप का प्रकोप

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में एक बार फिर कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है। पूर्वोत्तर भारत में कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भीषण कोहरा और शीतलहर देखने को मिलेगी। उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक शीतलहर की चेतावनी को जारी कर दिया गया है। उत्तर भारत के राज्यों के लिए मौसम विभाग की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

    वहीं दूसरी तरफ कोहरे के कारण इन राज्यों में विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड पर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here