हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मौसम विभाग ने...

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: इन राज्यों में हो सकती है बारिश, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड!

    Meteorological Department sachkahoon

    नई दिल्ली। भारत में दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। मौसम अब बदलने लगा है और ठंड की शुरूआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कम रहने की संभावना है। इसके कारण दिसंबर से फरवरी के बीच में इन हिस्सों में बीते सालों की तुलना में सामान्य से ज्यादा तामपान रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि तापमान में दिन-प्रतिदिन के आधार पर बदलाव हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि आगामी सर्दियों के मौसम (दिसंबर 2022 से फरवरी 2023) के दौरान, प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य न्यूनतम तापमान नीचे रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

    घने कोहरे की चेतावनी

    • अगले 5 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
    • अगले 3 दिनों में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
    • मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में जारी है इस कारण आने वाले समय में सर्दी में और इजाफा होगा।

    इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी लहर के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में छिटपुट मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 4 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 5 दिसंबर के आसपास बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here