हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश IMD Alert: रा...

    IMD Alert: राजस्थान, हरियाणा में अगले 48 घंटे बहुत भारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    IMD Alert
    IMD Alert: राजस्थान, हरियाणा में अगले 48 घंटे बहुत भारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह)। IMD Weather Update: आज एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्य पाकिस्तान व आसपास के लगने वाले पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से नमी की सप्लाई भी हो रही है। आज एक बार पुन: बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ (हवा की गति 50-60) के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि वज्रपात वह एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। IMD Alert

    राज्य में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 4 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50ङेस्रँ) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 5-6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह हीट वेव की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विभाग ने हरियाणा में सोमवार और मंगलवार तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज 4 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश होगी और 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    दिल्ली एनसीआर मौसम: दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश | IMD Alert

    आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी, जिसकी शुरूआत रविवार, 4 मई से होगी। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग ने आंधी के साथ बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें आंधी के दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

    मौसम ठंडा और बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन सप्ताहांत में आंधी और हल्की बारिश जारी रहेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। जहां 6 मई को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है, वहीं 8 मई को बारिश और आंधी फिर से लौटेगी, जिससे मौसम और ठंडा हो जाएगा। आईएमडी का अनुमान है कि 15 मई के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी, लेकिन इस बीच, दिल्ली के निवासी आने वाले सप्ताह में और अधिक सुखद परिस्थितियों की उम्मीद कर सकते हैं। IMD Alert

    यह भी पढ़ें:– प्रजापति समाज के युवक पर जानलेवा हमला दबंगो को जल्द जेल का रास्ता दिखाए पुलिस प्रशासन- प्रभात प्रजापति