हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रजापति समाज...

    प्रजापति समाज के युवक पर जानलेवा हमला दबंगो को जल्द जेल का रास्ता दिखाए पुलिस प्रशासन- प्रभात प्रजापति

    Muzaffarnagar News
    Muzaffarnagar News: प्रजापति समाज के युवक पर जानलेवा हमला दबंगो को जल्द जेल का रास्ता दिखाए पुलिस प्रशासन- प्रभात प्रजापति

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति)। Muzaffarnagar News: प्रजापति समाज के युवक पर दंबंगो द्वारा जानलेवा हमला करने व गिरफ्तार न होने पर प्रजापति युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष ने मंसूरपुर थाने पर धरने की चेतावनी दी है। Muzaffarnagar News

    गांव खानपुर शुभम प्रजापति पर गत दिनो दबंगो द्वारा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। जिसमे शुभम के गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद शुभम ने दंबगो के खिलाफ मंसूरपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दंबगो के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांगी की। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा दंबगो के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही नही की है। जिससे प्रजापति समाज मे रोष उत्पन्न हो गया। वही प्रजापति युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष प्रभात प्रजापति ने दुख जताते हुए कहा है की प्रजापति समाज को आए दिन दंबग लोग अपना निशाना बना रहे।

    जिसको बिलकुल भी बरदास्त नही किया जाऐगा। पुलिस प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस प्रशासन भी प्रजापति समाज के लोगो पर हुए अत्याचार को लेकर कोई उचित कार्यवाही करता नजर नही आ रहा है। जिससे प्रजापति समाज के लोगों मे रोष है। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा दबंग लोगो के खिलाफ उचित कार्यवाही नही की गयी तो प्रजापति युवा शक्ति संगठन के बैनर तले मंसूरपुर थाने पर धरन प्रदर्शन करेगा। जिसका जुम्मेदारी खुद पुलिस प्रशासन की होगी। Muzaffarnagar News

    यह भी पढ़ें:– नशा रहने नहीं देना, पानी जाने नहीं देना: सौंद