हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ फतेहपुर में न...

    फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

    cold broke record
    cold broke record

    सीकर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है और आज सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री सेल्सियस से भी अधिक नीचे पहुंच गया, जिससे लोग बेहाल हो गए। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ जमाव बिंदु से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। इससे पहले 30 दिसंबर 2014 में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

    फतेहपुर में रविवार को तीसरे दिन भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। शनिवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 3.8 डिग्री सेल्सियस एवं शुक्रवार को जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को इससे काफी परेशानी हुई। वाहनों एवं पेड़ पौधों तथा फसल पर औंस जम गई और खेतों में सिंचाई के पाइपों में पानी जम गया। सर्दी बढ़ जाने से लोग ठिठुरने लगे और अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान पाला पड़ने से फसलों के नुकसान की भी संभावना है। दिन में धूप निकलने पर कड़ाके की सर्दी में राहत महसूस की जाने लगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here